धूप खिलने से किसानों ने ली राहत की सांस
धूप खिलने से किसानों ने ली राहत की सांस
खकनार | पिछले15 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण किसान फसलों की देखरेख नहीं कर पा रहे थे। रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धूप निकलने पर किसान खेतों में पहुंचे। किसानों ने कहा लगातार बारिश के कारण गर्मी सीजन की कपास फसल को नुकसान हो रहा था। पौधों पर लगे डेंडू काले पड़कर गिरने लगे थे। मौसम खुलने पर किसानों ने दवाईयों का छिड़काव किया। खेतों से खरपतवार निकाली।
ताशखेलने से मना किया तो एक को पीटा
बुरहानपुर | ग्रामसिवल में ताश पत्ता खेलने से मना करने की बात पर विवाद हाे गया। मनोज प्रमोद गौड़ और रोहित प्रमोद गौड़ ने रविवार दोपहर 2 बजे धीरज रामदास गौड़ का रास्ता रोका। उसके साथ लकड़ी से मारपीट की। धीरज को मामूली चोट आई है। नेपानगर पुलिस ने दोनों भाईयों पर मारपीट का केस दर्ज किया।