पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिनी हज का यात्रियों को बताया महत्व

पांच दिनी हज का यात्रियों को बताया महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

दाऊदपुराक्षेत्र में अंजुमन खुद्दामुल हुज्जा संस्था का दो दिनी हज प्रशिक्षण खत्म हुआ। भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने हाजियों काे प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यात्रियों को पांच दिनी हज का महत्व बताया। हज के दौरान यात्रियों का कर्तव्य के बारे में समझाया।

रविवार को दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे हाजियों का प्रशिक्षण शुरु हुआ। शाही जामा मस्जिद इमाम इकराम उल्ला बुखारी ने भी हज का महत्व बताया। उन्होंने हज यात्रियों को रोजे पर हाजिरी का आदाब सिखाया। जिले से प्रशिक्षण में 210 हज यात्रियों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला और पुरुष को अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रखी गई थी। रात करीब 9 बजे तक प्रशिक्षण चला। इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी, आसीफउद्दीन शेख, जिला हज कमेटी अध्यक्ष आरीफ अंसारी, डॉ. एसएम तारिक, डॉ. नसीम शेख, पार्षद मुन्ना पहलवान, कमेटी सचिव मतीन मौलाना, सैयद जुजर अली, मुशर्रफ खान सहित अन्य मौजूद थे।

अंजुमन खुद्दामुल हुज्जा संस्था का हाजियोंको हज के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।