चालानी कार्रवाई , ~ 4200 वसूला
{ इंदौर-इच्छापुर पर की कार्रवाई, हिदायत दी
भास्करसंवाददाता | निंबोला
रविवारदोपहर 2 से शाम 6 बजे निंबोला पुलिस ने इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस जवान हाईवे पर दोनों ओर खड़े हो गए। बुरहानपुर और खंडवा की ओर से रहे बाइक चालकों को रोका गया। कुछ ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने भाग रहे बाइक चालकों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने 4 घंटे में 26 चालान बनाकर 4200 रुपए जुर्माना वसूला। टीआई अमितसिंह जादौन के मार्गदर्शन में निंबोला पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बाइक चालकों को राेककर लायसेंस, कागजात, फिटनेस, बीमा सहित अन्य कागजातों की जांच की। कमी पाए जाने पर चालान बनाया। कार्रवाई में एएसआई रवि गीते, आरक्षक संजय कपोले, असद खान, सुरेश राठौर, अर्जुन चौहान शामिल थे।
पुलिस ने हाईवे पर दोपहर 2 से शाम 6बजे तक चालानी कार्रवाई की।