मालिक ने ड्राइवर को पीटा, शिकायत
मालिक ने ड्राइवर को पीटा, शिकायत
बुरहानपुर| ड्राइवरने अपने मालिक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसपी अनिलसिंह कुशवाह से की है। लोहारमंडी निवासी मोहम्मद जफर मोहम्मद जहीर ने बताया मैं दाउदपुरा निवासी राजू वानखेड़े के यहां ड्राइवर था। मुझ पर अवैध शराब कारोबार के लिए दबाव डाला जा रहा था। साथ ही कारोबार को करने के लिए कहा जा रहा है। इनकार करने पर 5 दिसंबर सुबह 11.30 बजे घर बुलाकर लठ से मारपीट की। इसकी गणपति नाका थाने में शिकायत की है। राजू समझौता करने के लिए धमका रहा है। जफर ने कार्रवाई की मांग की है। ड्राइवर मोहम्मद जफर ने एसपी से शिकायत की है।