पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों को सायजिंग, प्रोसेस में कम मिल रही मजदूरी

मजदूरों को सायजिंग, प्रोसेस में कम मिल रही मजदूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

उद्योगनगर के सायजिंग, प्रोसेस में काम कर रहे 25 हजार मजदूरों को पुरानी दर से मजदूरी दी जा रही है। 1 अक्टूबर से नई वेतन दर लागू करने के बावजूद कारखाना मालिक इसके अनुसार मजदूरी नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को 10 से अधिक मजदूर समस्या लेकर कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के पास पहंुचे। मजदूरों ने कहा नई दर पर मजदूरी देने को लेकर कई बार कारखाना मालिकाे से अनुरोध किया। लेकिन वे अन्य कारखाना मालिकों की आड़ लेकर इससे बच रहे हैं। वे कहते हैं दूसरे कारखाने वाले बढ़ी दर से मजदूरी नहीं दे रहे हैं तो हम क्यों दें। मजदूरों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नई दर से मजदूरी दिलाने की मांग की। उद्योग नगर के सायजिंग, प्रोसेस में मजदूरी की पुरानी दर ही चल रही है। कुशल मजदूर को 236 रुपए, अर्द्धकुशल को 230 और अकुशल को 225 रुपए मजदूरी दी जा रही है। जबकि नई दर के हिसाब से कुशल को 324 रुपए, अर्द्धकुशल को 271 और अकुशल को 228 रुपए मजदूरी मिलना चाहिए। 1 अक्टूबर से यह दर लागू हो गई है। बावजूद इसके मजदूरों को पुरानी दर से भुगतान किया जा रहा है।

मजदूर अरुण पाटील, राजू महाजन, कड़ू महाजन ने बताया हम भंडारी प्रोसेस, जीवन सायजिंग, जीवन उद्योग, महेंद्र सायजिंग सहित अन्य कारखानों में काम करते हैं। हमें हमारा अधिकार नहीं दिया जा रहा है। महंगाई बढ़ रही है। बावजूद इसके बढ़ी हुई मजदूरी नहीं दी जा रही है। जैसे-तैसे परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। महंगाई को देखते हुए नई दर से मजदूरी दी जाना चाहिए। इस बारे में मप्र लघु उद्योग संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद फरीद ने कहा शासन ने जो रेट बढ़ाए हैं उसमें असमानता है। इसमें सुधार की जरूरत है। इसलिए उद्योग संघ द्वारा विरोध किया गया है।

श्रमिकों ने नई दर से मजदूरी भुगतान की मांग की।

दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों ने की कलेक्टर से शिकायत, नई दर से मजदूरी दिलाने की मांग