- Hindi News
- हरदासराम साहब की मूर्ति का अभिषेक, शोभायात्रा निकाली
हरदासराम साहब की मूर्ति का अभिषेक, शोभायात्रा निकाली
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
सिंधीसमाज द्वारा संतश्री बाबा हरदासराम साहब और बाबा भीलाराम साहब का 5वां वर्सी और मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार दोपहर 12 बजे जलगांव के संत सांईदेवीदास साहब का सिंधीबस्ती स्थित गोदड़ीवाला धाम में आगमन हुआ। यहां सुबह 7 बजे से मूर्ति का पंचामृत अभिषेक किया गया। दोपहर 12 से 1 बजे तक संतों का आशीर्वाद समारोह हुआ। दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा माना कैंप, मेघान कैंप, पट्टी कैंप होती हुई गोदड़ीवाला धाम पहुंची। रात 9 बजे यहां संतों की जीवनी पर आधारित नाटक सहित धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। रमेश सावलानी, बसंत सावलानी, सुरेशकुमार सद्दानी, किशोर मलानी, टीकमदास नागदेव के सहयोग से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
सिंधी समाज द्वारा मूर्ति स्थापना पर निकाली गई शोभायात्रा।
5वां वर्सी उत्सव