पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई महीनों से नहीं मिल रही पेंशन, वृद्ध हो रहे परेशान

कई महीनों से नहीं मिल रही पेंशन, वृद्ध हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

पेंशनके लिए कई बुजुर्ग परेशान हाे रहे हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ रही है। कई महीने से पेंशन नहीं मिलने के कारण वे अफसर-कर्मियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर सोमवार को बुजुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचे। टीएल बैठक के समय पहुंचे बुजुर्गों को इसके खत्म होने तक इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग कलेक्टर ऑफिस के सामने जमीन पर बैठकर देर तक कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया का इंतजार करते रहे। बैठक खत्म होने के बाद बुजुर्गों ने कलेक्टर को समस्या बताकर पेंशन दिलाने की मांग की। कलेक्टोरेट पहुंचे बैरी मैदान निवासी रशीद खान और माली वार्ड निवासी विधवा नसीम बानो ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। रशीद खान ने बताया मुझे 275 रुपए वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। 6 महीने से पेंशन नहीं मिली है। नसीम बानो ने कहा मुझे 300 रुपए विधवावस्था पेंशन नहीं मिली है। अफसर-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमें पेंशन जल्द दिलानी चाहिए।

कलेक्टर को बताई समस्या