- Hindi News
- यूनानी चिकित्सा कॉलेज का हाेेस्टल 50 सीटर नहीं
यूनानी चिकित्सा कॉलेज का हाेेस्टल 50 सीटर नहीं
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
चिकित्सापरिषद भोपाल से अफसरों का दल सोमवार को बुरहानपुर पहुंचा। सुबह 10.30 बजे अफसर इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित एसएच यूनानी चिकित्सा कॉलेज और सईदा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर गए। यूनानी चिकित्सा कॉलेज में दी गई जानकारी अनुसार 50 सीटर हाेस्टल नहीं मिला। साथ ही स्टाफ की भी कमी पाई गई। दल इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को सौंपेंगे। यहां से दल झीरी स्थित प्रो. बृजमोहन मिश्रा मेडिकल एंड टेक्नीकल काॅलेज पहुंचा। यहां भी उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। दल में शामिल डिप्टी कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा ने बताया एसएच यूनानी कॉलेज ने हाेस्टल 50 सीटर और विभिन्न विषय का स्टाफ होना दर्शाया था। जांच में हाेस्टल 50 सीटर नहीं मिला। इंदौर के डॉ. एसके आचार्य ने बताया दोनों कॉलेज में पैरामेडिकल स्टाफ की जांच की गई। बीपीटी, डीएमएलटी सहित अन्य कोर्स की जानकारी ली गई। मापदंड के अनुसार कॉलेज में सुविधाएं है या नहीं इसकी जांच की गई। रिपोर्ट बनाकर भोपाल भेजी जाएगी। दल में भोपाल के डॉ. आरिफ अंसारी भी शामिल थे।
दल ने निरीक्षण किया