- Hindi News
- हाईवे के अंधे मोड़ पर पलटा ट्रक, ड्राइवर क्लीनर घायल
हाईवे के अंधे मोड़ पर पलटा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर घायल
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर असीरगढ़ के पास अंधे मोड़ पर ट्रक पलट गया। इससे ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। दोनों ट्रक के केबिन में फंस गए। हादसा होता देख हाईवे से गुजर रहे अन्य लोग सकते में गए। सभी दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे। लोगों ने केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। इससे दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना उनके परिजन को दी गई। हादसा सोमवार सुबह 11 बजे हुआ। जानकारी मुताबिक इंदौर निवासी ड्राइवर जगदीश और गुना निवासी क्लीनर गंगाराम छतरसिंह चैन्नई से खल्ली भरकर इंदौर जा रहे थे। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास अंधे मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर संभाल पाता इससे पहले ट्रक पलट गया। इससे ड्राइवर जगदीश गंभीर घायल हो गया। क्लीनर गंगाराम को भी चोट आई। लोगों ने केबिन में फंसे दोनों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही निंबोला थाने से एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। इससे जगदीश अौर गंगाराम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।
असीरगढ़ के पास हादसा