पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम में केबिन कुर्सी खाली मिले, अफसर कर्मी नदारद

निगम में केबिन-कुर्सी खाली मिले, अफसर-कर्मी नदारद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

नगरीयनिकाय चुनाव के बाद लोगों को नगर निगम में सुधार की आस बंधी थी लेकिन यहां अफसर-कर्मियों की लापरवाही का पुराना ढर्रा कायम है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे निगम के विभिन्न विभागीय कार्यालयों में अफसर-कर्मी नदारद मिले। यहां केबिन और कुर्सियां खाली पड़ी थीं। समस्या, शिकायत लेकर शहर के कई क्षेत्रों से नगर निगम पहुंचे लोग अफसर-कर्मियों के नहीं मिलने से परेशान हुए। लोग यहां देर तक उनका इंतजार करते रहे। कई लोग बिना काम हुए ही घर लौट गए। यहां दिन भर सैकड़ों लोग परेशान होते रहे।

नगर निगम से शहर के लाखों लोग जुड़े हैं। बावजूद यहां लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण कई लोग जरूरी काम के लिए नगर निगम पहुंचे। सुबह 10.30 बजे से कई लोग अफसर-कर्मचारियों के केबिन के चक्कर लगाते रहे लेकिन कुर्सी खाली होने के कारण लोगों को बाहर बरामदे में लगी कुर्सियों पर बैठकर उनका इंतजार करना पड़ा। सोमवार को निगम पहुंचे लोगों में पेंशनर्स की संख्या अधिक थी। अन्य लोग गंदगी, पानी, सड़क सहित अन्य समस्या लेकर पहुंचे थे। नगर निगम के जल कार्य, लोक निर्माण और राजस्व विभाग में कुछ अफसर-कर्मी कर्मचारी मौजूद तो कुछ नदारद थे।

सोमवार को विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राही नगर निगम में परेशान होते रहे। बुधवारा निवासी हुसैनाबी शेख फरीद ने कहा मैं 9 बजे से यहां बैठी हूं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। नागझिरी निवासी जैनबबी, ताराबाई हरचंद, गोपालचंद गोकुल सहित अन्य बुजुर्ग भी यहां बैठे परेशान हो रहे थे। उन्होंने कहा पेंशन नहीं मिलने के कारण समस्या रही है।

व्यस्तता का हवाला देकर झाड़ा पल्ला

राजस्वउप निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया 13 दिसंबर को लोक अदालत लगने वाली है। इसलिए राजस्व कार्यालय के अफसर, कर्मचारियों की ड्यूटी बकायादारों को सूचना देने के लिए लगाई है। वे शहर में घूमकर बकायादारों को लाेक अदालत में दी जाने वाली छूट का फायदा लेने को कह रहे हैं। श्री मिश्रा ने बताया पोस्ट ऑफिस के खाते बैंकों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसके लिए हितग्राहियों की बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, समग्र आईडी, राशनकार्ड, चुनाव परिचय पत्र, आधार कार्ड की फोटो काॅपी 7 दिन में जमा कराना है। अगले महीने से पोस्ट आॅफिस से पेंशन का भुगतान नहीं होगा। इन्हीं व्यस्तता के कारण अफसर-कर्मी