पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित प्रकरणों पर जल्द करें कार्रवाई : कलेक्टर

लंबित प्रकरणों पर जल्द करें कार्रवाई : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

कलेक्टरजेपी आइरिन सिंथिया ने सोमवार को टीएल बैठक ली। उन्होंने अफसरों को लंबित पड़े पीजीआर प्रकरणों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा 23 दिसंबर को बुरहानपुर और 24 दिसंबर को खकनार ब्लॉक में अंत्योदय मेला लगाया जाएगा। इसमें शासन की योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रकरणों का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने और इसके लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।

नेशनल लोक अदालत 13 को

कलेक्टरने कहा 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगाई जाएगी। उन्होंने सभी जिला प्रमुखों से कहा अपने विभाग से संबंधित अधिक से अधिक लंबित प्रकरण नेशनल लोक अदालत में लाएं और निराकरण कराएं। यहां आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, कुटुम्ब, ग्राम, राजस्व न्यायालय सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा सभी विभाग लंबित प्रकरणों की जानकारी अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल को देें। बिजनेस रजिस्टर को लेकर जिला योजना अधिकारी ने बताया द्वितीय चरण की ऑन लाइन इंट्री की जा रही है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आरआरसी कार्य में तेजी लाने और उसकी ऑन लाइन इंट्री कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के बड़े सरकारी भवनों में पीडब्ल्यू और ऊर्जा विभाग से समन्वय बनाकर सोलर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।