सड़कों पर मवेशी, अफसरों का रवैया उदासीन
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
शहरकी सड़कों पर आवारा मवेशी घूम रहे हैं। इनके बेतरतीब बैठने, दौड़ने-भागने से हादसे हो रहे हैं। कई बार तो ये लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। शनिवार को जड़ियावाड़ी गली में एक गाय द्वारा सींग से उठाकर फेंकने के कारण महिला की मौत हो चुकी है। लोग सुबह होते ही पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ रहे हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। महिला की जान जाने के बाद भी जिम्मेदार अफसर समस्या से अनजान बने हुए हैं। लोगों ने आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने की मांग की है।
सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे शहर के मुख्य और व्यस्त शनवारा चौराहे पर आवारा मवेशी घूमते रहे। यहां से 20 से अधिक भैंसों का झूूंड भी गुजरा। इन मवेशियों के कारण वाहन चालक परेशान होते रहे। ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी गाय के बीच रोड पर खड़े रहने से लोगाें ने वाहन जैसे-तैसे निकाले।
एेसेहुआ हादसा - टिटगांवकी रहने वाली सोनाली रमेश महाजन (26) राजपुरा में डॉ. आशीष श्राफ के अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे ड्यूटी खत्म कर सोनाली बेटे तुषार (8) और बेटी सोनू (5) को लेने जेठानी के घर प्रतापपुरा पहुंची। यहां से बच्चों को लेकर वह पैदल सिलमपुरा स्थित घर जा रही थी। जड़ियावाड़ी की गली में गाय खड़ी थी। सोनाली उसके पास से गुजरने लगी। गाय ने अचानक सींग से उठाकर सोनाली को रोड पर पटक दिया। सीमेंट का रोड होने से उसे सिर में गंभीर चोट आई। सोनाली को पहले निमाड़ और यहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनवारा चौराहा पर पशुओं के कारण वाहन चालको को हो रही परेशानी