- Hindi News
- लगाए स्टाॅपर, खुदाई कर रोड की मरम्मत शुरू
लगाए स्टाॅपर, खुदाई कर रोड की मरम्मत शुरू
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
बस स्टैंड से बहादरपुर तक बनने वाला रोड निर्माण पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। भास्कर ने 7 दिसंबर को ‘पूरा बना नहीं और उखड़ने लगा रोड’ शीर्षक से यह समस्या उठाई थी। इसके बाद सोमवार से यहां रोड की मरम्मत शुरू हुई। रोड के दोनों ओर स्टॉपर लगाकर यहां से वाहनों की आवाजाही रोकी गई। छैनी से रोड को जगह-जगह खोदकर मरम्मत की गई। यहां दोबारा सीमेंट और गिट्टी का भराव किया जाएगा।
स्टेडियम के पास रोड कुछ दिन में उखड़ने लगा था। इस कारण लोग यहां से फजीहत झेलकर गुजर रहे थे। उन्होंने निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। सोमवार को वन विभाग कार्यालय के पास से मरम्मत शुरू की गई। यहां रोड के दोनों ओर स्टाॅपर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। मजदूरों ने यहां छैनी से रोड की खुदाई की।
नवनिर्मित रोड की मरम्मत करते मजदूर।
भास्कर इंपैक्ट
7 दिसंबर को प्रकाशित खबर