चोरियों को ट्रेस करें आरोपियों को पकड़ें
बुरहानपुर | शनिवारको एसपी कार्यालय में एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने क्राइम बैठक ली। इसमें सभी थानों के अफसरों सहित अन्य अफसर शामिल हुए। एसपी ने कहा अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाएं। अपराध की तह तक जाएं। जानकारी जुटाने के लिए पूरी कोशिश करें। चोरियों को ट्रेस करें। टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ें। प्लानिंग बनाकर अपराधों की गुत्थी सुलझाएं। एसपी ने अफसरों को जानकारियों से अवगत कराया। पेंडिंग कामों को जल्द पूरा करें। एसपी ने कहा सीसीटीएनएस की क्या प्रोग्रेस है। हर दिन अपराधियों की जानकारी दर्ज हो रही है या नहीं। अपराधियों के नाम अल्फाबेटिकल में हों। की-बोर्ड का एक बटन दबाने से अपराधी का नाम सामने सकें। सभी टीआई से अपराधों की जानकारी जुटाई।