सिकॉडिकॉन कंपनी नहीं एक संस्था है
सिकॉडिकॉन कंपनी नहीं एक संस्था है
बुरहानपुर|(िबजनेस न्यूज)कृषि, बच्चे,सिविक मुद्दे, आपदा प्रबंधन, दलित उत्थान, पीने का पानी, शिक्षा और साक्षरता, पर्यावरण और वन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, एचआईवी / एड्स, मानव अधिकार, कानूनी जागरूकता एवं सहायता, भूमि संसाधन, माइक्रो वित्त (एसएचजी), पोषण, सूचना का अधिकार और वकालत, ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन, जनजातीय मामले, शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन, व्यावसायिक प्रशिक्षण, जल संसाधन, महिला विकास एवं अधिकारिता, युवा मामले को पंचायती राज आदि क्षेत्रों में सिकॉडिकॉन संस्था काम कर रही हैं। यह एक संस्था है की कंपनी। यह देश के विभिन्न जिलों में संचालित हो रही है। यह संस्था इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, नागौर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक जिलों उपरोक्त विषयों पर कार्य कर रही है। सिकॉडिकॉन संस्था बुरहानपुर पिछले तीन वर्षों से सतत काम कर रही हैं। जिसके चलते संस्था द्वारा जिले के खकनार ब्लॉक के 150 गांवों में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण जनता को कुपोषण से बचने के उपाय बताती है। साथ ही जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए स्व-सहायता समूह बनाकर उन तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
एलर्जीसंबंधी रोगों का उपचार आज
बुरहानपुर| (िबजनेस न्यूज) छाती,दमा एलर्जी संबंधी रोगों का उपचार 8 फरवरी रविवार को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक इंदौर के एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. नगीन जैन द्वारा दीदार टावर, शनवारा रोड स्थित डॉ. सुनील पाटील का हॉस्पिटल में किया जाएगा। डॉ. जैन यहां प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को उपलब्ध रहते हैं।