- Hindi News
- एमआईसी बैठक: 2 कराेड़ 20 लाख की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम
एमआईसी बैठक: 2 कराेड़ 20 लाख की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम
शनिवार को निगम में एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में महापौर अनिल भोसले ने विकास कार्यों को स्वीकृति दी। महापौर ने बताया शहर में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विशाल ऑडिटोरियम बनेगा। इसमें सांस्कृतिक, मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
महापौर अनिल भोसले ने कहा आलमगंज वार्ड की जनता की परेशानियों को देखते हुए वार्ड में 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से मार्गों का सीमेंटीकरण, सिवरेज लाइन का निर्माण किया जाएगा। शहर में ताप्ती के किनारे स्थित नागझिरी श्मशान घाट गेट के पास 40 लाख रुपए की लागत से बगीचा और शवदाह गृह की व्यवस्था, लाइट, माइक साउंड की व्यवस्था की जाएगी। नौजवानों की मांग पर महापौर भोसले ने 1 करोड़ रुपए की लागत से नया स्वीमिंगपुल बनाने का निर्णय लिया। बैठक में एमआईसी सदस्य चिंतामन महाजन, लख्मीचंद कोटवानी, विट्ठल खोसे, लता रूद्धेश्वर एण्डोले, अनीसउद्दीन, केसर शिवकुमार पासी, विनोद पाटिल, प्रभारी आयुक्त डीके पटेल, कार्यपालन यंत्री डीके बत्रा सहित अफसर, कर्मचारी उपस्थित थे।