बुरहानपुर| माॅडलक्लब खेल उत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह 13 फरवरी शाम 6 बजे से होगा। मीडिया प्रभारी विजय अगनानी ने बताया प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष रशीद अंसारी की ओर से सबसे कम और सबसे अधिक आयु के खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।