पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां, बहन, भाई, पति के बयान लिए, सभी ने कहा रूपाली की मौत हादसा

मां, बहन, भाई, पति के बयान लिए, सभी ने कहा रूपाली की मौत हादसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां, बहन, भाई, पति के बयान लिए, सभी ने कहा रूपाली की मौत हादसा

बुरहानपुर|भाजपा मंडलअध्यक्ष मुकेश शाह के छोटे भाई निलेश शाह की प|ी रूपाली की मौत के तीसरे दिन बुधवार दोपहर को पुलिस ने उसके परिजन के बयान लिए। शिकारपुरा थाना पुलिस ने शाह परिवार के महाजनापेठ स्थित निवास पहुंचकर रूपाली की मां सविता, भाई धीरज, बहन अंजू और पति निलेश के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार किसी भी परिजन ने मौत पर संदेह नहीं जताया है। सभी ने रूपाली की मौत को हादसा बताया। रूपाली की मां और भाई हादसे के बाद दिल्ली से बुरहानपुर पहुंचे। वहीं बहन अंजू बुरहानपुर में ही रहती है। शहर में चल रही तरह-तरह की चर्चाओं को लेकर शिकारपुरा थाना टीआई प्रदीप वाल्टर ने कहा अफवाहों का काेई आधार नहीं होता। रूपाली की मौत पर किसी भी परिजन ने संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत डूबने से होना बताया गया है। टीअाई वाल्टर ने बताया रूपाली की मां, भाई और बहन ने बयान में कहा है निलेश और रूपाली की शादी को 17 साल हो चुके थे। इतने सालों में उनके बीच किसी तरह का विवाद या परेशानी नहीं आई। पति निलेश ने भी यही बात दोहराई। एसपी अनिलसिंह कुशवाह ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूपाली की मौत डूबने से होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर उसका विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।