पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे से लेकर आैर बिना हेलमेट ले रहे थे पेट्रोल, पुलिस ने पकड़ा; बाइक भी जब्त

दूसरे से लेकर आैर बिना हेलमेट ले रहे थे पेट्रोल, पुलिस ने पकड़ा; बाइक भी जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकारपुराथाना पुलिस ने बिना हेलमेट और दूसरे से हेलमेट मांग कर पेट्रोल लेने वाले दो युवकों को बुधवार को पकड़ा। इनमें से एक युवक बिना हेलमेट पंप पहुंचा था। वहीं दूसरा अन्य से हेलमेट लेकर पेट्रोल ले रहा था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दाेनों युवकों की बाइक जब्त कर थाने ले जाई गई। बाद में युवकों को छोड़ दिया गया।

नया मोहल्ला निवासी अतिक अली इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित फिदा अली ताहेर अली पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने पेट्रोल लेने के लिए एक अन्य युवक से हेलमेट मांगा। दूसरा युवक गव्हाना निवासी बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने पहुंचा। दोनों को टीआई प्रदीप वाल्टर ने पकड़ लिया। युवकों ने बचने के लिए अलग-अलग कारण बताए। लेकिन पुलिस ने दोनों की बाइक जब्त कर ली। चालानी कार्रवाई के बाद युवकों को छोड़ दिया। कार्रवाई में आरक्षक शेख सईद सहित अन्य जवान शामिल थे।

गालीगलौजकर रहे युवक

पेट्रोलपंप संचालक शेख मोइज ने बताया मंगलवार रात 4-5 युवक पेट्रोल लेने पंप पहुंचे। वे हेलमेट नहीं पहने थे। इस पर कर्मचारी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने गालीगलौज की। पुलिस को फोन लगाने पर युवक भाग गए। शेख मोइज ने कहा दो जवानों की ड्यूटी पेट्रोल पंपों पर लगाई जाना चाहिए। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने और अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।