- Hindi News
- बेरोजगार युवाओं का ननि करेगा स्कील डेवलपमेंट
बेरोजगार युवाओं का ननि करेगा स्कील डेवलपमेंट
शहर के गरीब बेरोजगार युवाओं का नगर निगम स्कील डेवलपमेंट करेगा। इसके लिए निगम ने शहर में चार केंद्र स्थािपत किए हैं। पहले चरण में 600 युवाआें को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ बाजार की मांग अनुसार जरूरी गुर सीखाए जाएंगे। स्कील डेवलपमेंट को लेकर 6 फरवरी को मुंबई में कंसल्टिंग वर्कशाप हुई। इसमें मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन द्वीप के नगर निगम आयुक्तों के साथ बुरहानपुर निगमायुक्त सुरेश भी शामिल हुए।
िनगमायुक्त श्री रेवाल के मुताबिक राष्ट्रीय शहरी अाजीविका मिशन के तहत युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। 100 घंटे के प्रशिक्षण बाद उनका टेस्ट भी लिया जाएगा।
ऋण भी मिलेगा
साल 2022 तक हर गरीब परिवार के युवा का स्कील डेवलपमेंट करना है। कॉलेज की तरह नगर निगम प्रशिक्षण के बाद युवाओं कोजॉब प्लेसमेंट देगा। योग्यता के अनुसार ट्रेंड युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यवसाय के लिए उन्हें ऋण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं के लिए कुछ शर्ते भी तय की गई हैं। इसमें तकनीकी, एमईएस पाठ्यक्रम के लिए बेसिक और एडवांस दोनों मिलाकर 400 घंटे, साफ्ट स्किल के लिए 30 घंटे का प्रशिक्षण जरूरी है। रोजगार मिलने के 1 साल बाद तक उनकी ट्रेकिंग की जाएगी।
बायोमेट्रिकमशीन से उपस्थिति दर्ज की जाएगी
केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन से प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से उन पर नजर रखी जाएगी। इसका कंट्रोल रूम भोपाल यूनिट से ऑनलाइन जुड़ा रहेगा। प्रशिक्षण के लिए युवा का गरीबी रेखा के नीचे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति होना जरूरी। अल्पसंख्यक वर्ग में महिला को आरक्षण मिलेगा। पहले चरण में इंटीग्रेटेड काेर्स इन हेयर स्कीन एंड मेकअप, अकाउंट असिस्टेंट यूसिंग टेली, डीटीपी एंड िप्रंट पब्लिशिंग असिस्टेंट, सेल्स पर्सन (रीटेल) सेल्स एसोसिएट रीटेल फूड एंड वेजीटेबल प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण देंगे।
चार केंद्र बनाकर दे रहे
^सरकार का उद्देश्य गरीब बेरोजगार युवाओं का स्कील डेवलपमेंट करना है। इसके लिए चार केंद्र बनाकर प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। सुरेशरेवाल, आयुक्त नगर निगम बुरहानपुर