पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक कर्मचारी निलंबित और दूसरा बर्खास्त

एक कर्मचारी निलंबित और दूसरा बर्खास्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमायुक्तसुरेश रेवाल ने बुधवार को दो कचरा गाड़ीवान पर कार्रवाई की। इनमें से एक को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं दूसरे को बर्खास्त किया। दोनाें कर्मचारियों पर कार्रवाई काम में लापरवाही बरतने के कारण की गई। निगमायुक्त की कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार रामदास पून्या सुंदर नगर और रविंद्र अरुण संजय नगर मे कार्यरत था।

दोनों कई दिन से काम पर नहीं रहे थे। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। शिकायत पर निगमायुक्त सुरेश रेवाल ने बुधवार सुबह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। िनगमायुक्त रेवाल ने तत्काल प्रभाव वे रामदास को निलंबित और रविंद्र काे बर्खास्त कर दिया। रामदास नगर निगम का नियमित और रविंद्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था।