- Hindi News
- निजी अस्पतालों में भी हो प्रोटोकॉल का पालन
निजी अस्पतालों में भी हो प्रोटोकॉल का पालन
स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए डॉक्टरों की हुई कार्यशाला
हेल्थरिपोर्टर|बुरहानपुर
कलेक्टरजेपी आइरिन सिंथिया के निर्देश पर बुधवार को जिले के सरकारी और निजी डॉक्टरों की कार्यशाला हुई। इसमें सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने सभी निजी अस्पताल संचालकों से कहा गया कि वे भी स्वाइन फ्लू के प्रोटोकॉल का पालन करें। कार्यशाला लालबाग रोड स्थित डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कार्यशाला में शामिल सभी निजी डाक्टरों ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विचार व्यक्त किए। इस दौरान ताप्ती अस्पताल के डॉ. एमएस जैन, मातृ सेवासदन अस्पताल के डॉ. एस. गुप्ता, देवाशीष अस्पताल के डॉ.प्रसन्न तरस, चिरंजीवी अस्पताल के डॉ. अशोक शाह, वात्सल्य अस्पताल के डॉ.अशेष श्राफ, डॉ.रमेश कापड़िया सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे। आभार विजय सोनी ने माना।
स्वाइन फ्लू को लेकर कार्यशाला हुई।