- Hindi News
- शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, रुपए सामान जला
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, रुपए सामान जला
बहादरपुरके एक मकान में शार्ट सर्किट से बुधवार दोपहर 1.30 बजे आग लग गई। इस दौरान परिवार वाले बाहर गए थे। लोगों ने धुआं उठता देख दरवाजे का ताला तोड़ा। आसपास के घरों सहित हौज से बाल्टियों में पानी लाकर आधे घंटे की मशक्कत बाद जैसे-तैसे आग बुझाई। आग लगने की खबर मिलते ही परिवार वाले भी पहुंचे। घर का सामान जला देखकर उनकी आंखों में आंसू गया। आग से 10 हजार रुपए सहित कपड़े, बर्तन और अन्य सामान जल गया।
जानकारी अनुसार शेख चांद के मकान में शार्ट सर्किट से आग लगी। शेख चांद किसी काम से बुरहानपुर गया था। बच्चे स्कूल गए थे। प|ी भी किसी काम से बाहर थीं। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। शेख चांद ने बताया आग से करीब 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ। शेख चांद ने बताया मैं चादर का व्यवसाय करता हूं। 10 हजार रुपए कपड़े में बांधकर व्यापारी को देने के लिए रखे थे। ये रुपए भी जल गए।
घर में आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया।