- Hindi News
- हिंदी भाषा पर संगोष्ठी महिलाओं ने रखे विचार
हिंदी भाषा पर संगोष्ठी महिलाओं ने रखे विचार
हिंदी भाषा पर संगोष्ठी महिलाओं ने रखे विचार
बुरहानपुर| हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र जैनाबाद में सोमवार को हिंदी भाषा पर महिला संगोष्ठी कराई गई। इसमें गांव की महिलाओं ने विचार व्यक्त किया। जिला युवा समन्वयक अजीज डिप्टी ने कहा हिंदी देश की जान है। देश में शासकीय और अशासकीय कार्यों में सबसे अधिक उपयोग हिंदी का हो रहा है। हिंदी राष्ट्र को अखंड रखने वाली धारा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीना सोनी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी का प्रचार-प्रसार और स्पर्धाएं कराना जरूरी है। संगोष्ठी में 65 महिलाओं ने भाग लिया।