टेलीफोन एक्सचेंज के पास झगड़ पड़े युवक
टेलीफोन एक्सचेंज के पास झगड़ पड़े युवक
बुरहानपुर| सोमवाररात 10.45 बजे लालबाग रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास दो युवक झगड़ पड़े। दोनों एक शो-रूम पर काम करते हैं।आते-जाते लोगों ने दोनों का विवाद होता देख पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सिटी कोतवाली से खेमसिंह पेंद्रो, यातायात सूबेदार आशीष तिवारी सहित अन्य जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन यहां कोई नहीं मिला। लोगों ने बताया दो युवक झगड़ रहे थे। उन्होंने शो-रूम की यूनिफार्म पहन रखी थी।