निगमायुक्त ने सफाई को लेकर किया दौरा
निगमायुक्त ने सफाई को लेकर किया दौरा
बुरहानपुर| बारिशके दौरान चल रहे सफाई अभियान को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे निगमायुक्त सुरेश रेवाल ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया। श्री रेवाल ने निगम के स्वास्थ्य अमले को सफाई व्यवस्था सुचारू रखने आैर वार्डों में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले-नालियों की सफाई करने को भी कहा। रेवाल ने कहा पीने के पानी को दूषित होने से बचाए। अमले को ताकीद करते हुए उन्होंने कहा शहर में गंदगी की शिकायतें हर दिन मिल रही है इसलिए हर वार्ड में रोजाना सफाई कराई जाए।