पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता खोलने को लेकर महिलाओं में विवाद

खाता खोलने को लेकर महिलाओं में विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। भीड़ के कारण सेंटर पर रोजाना कतार में लगने को लेकर विवाद हो रहे हैं। सोमवार को भी शनवारा स्थित सेंटर पर महिलाओं के बीच झूमाझटकी हुई। विवाद बढ़ता इससे पहले पुलिस पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से यहां दो महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया। कुछ लोगों को भीड़ कम करने के लिए अलग स्थान पर बैठा दिया गया। सेंटर के सामने रोड पर एक पुरुष पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते खोलने के लिए शहर में जगह-जगह सेंटर बनाए गए हैं। यहां लोगों का बैंकों में निशुल्क खाता खोला जा रहा है। करीब 15 दिन से सेंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनवारा के सेंटर पर सोमवार सुबह 9 बजे से भीड़ जुटने लगी। सुबह 11 बजे तक भीड़ अनियंत्रित होने लगी। खड़े रहने के लिए जगह नहीं होने से लोग विवाद करने लगे। भीड़ बढ़ने पर कतार में लगने को लेकर झगड़ा होने लगा। इस दौरान कुछ महिलाएं झूमाझटकी करने लगी। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना की। पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

खाता खोलने के लिए बनाए सेंटर पर विवाद के बाद पुलिस की ड्यूटी लगाई गई।