पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मीडिया प्रभारी अमित का इस्तीफा

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा मीडिया प्रभारी अमित का इस्तीफा

बुरहानपुर | भारतीयजनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अमित नवलखे ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। श्री नवलखे ने बताया मैं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करता रहूंगा। मीडिया प्रभारी रहते मैंने अपनी जिम्मेदारी भली-भांति निभाई।

ट्रैक्टर-ट्राॅली,कार की टक्कर, 3 घायल

निंबोला| इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर सोमवार शाम 7 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली और कार की टक्कर हो गई। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। खंडवा की ओर से रही कार एमपी-12सीए-0841 की सामने से रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। घायल कार सवारों को एंबुलेंस 108 के पहुंचने से पहले बस से बुरहानपुर ले जाया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत भरकर खंडवा की ओर जा रहा था।

सुुंदरलेखन स्पर्धा में बच्चों ने लिया भाग

बुरहानपुर| रविवारको हाजी अलाबख्श एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा मदरसा अबुहुरेरा में उर्दू सुंदर लेखन स्पर्धा कराई गई। इसमें शहर के विभिन्न उर्दू स्कूल के कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जनाब साबीर बुरहानपुरी ने विद्यार्थियों को पहला, दूसरा अौर तीसरा नंबर दिया। उर्दू प्राथमिक स्कूल न्यामतपुरा, लोहारमंडी उर्दू प्राथमिक स्कूल, आइडियल स्कूल, नायाब स्कूल, कादरिया स्कूल, मुमताज मेमोरियल स्कूल, शाहीन बाग स्कूल, दानीश स्कूल, मोलाना अबुल कलाम अाजाद, मदरसा तालीमुल इस्लाम के विद्यार्थियों को 200 रुपए मैडल, दीवार घड़ी, प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

भाजयुमोजुटा रहा रुपए, राशन, कपड़े

बुरहानपुर | जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सहायता राशि के साथ राशन और कपड़े भी जुटाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर सहित देड़तलाई, खकनार, शाहपुर में युवा मोर्चा के सदस्य घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि, राशन और कपड़े जुटा रहे हैं। श्री लधवे ने बताया मंगलवार शाम 4 बजे से उपनगर लालबाग से सहायता जुटाई जाएगी। बुधवार शाम 4 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से राशि, राशन और कपड़े एकत्र किए जाएंगे।

शनवारागेट के पास गिरते बची बाइक

बुरहानपुर | शनवाराचौराहे पर गेट के पास सोमवार दोपहर 12.30 बजे एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। उसने जैसे-तैसे पैर टिकाकर बाइक को गिरने से बचाया। इस दौरा