- Hindi News
- लायंस क्लब ने लगाया लैंस प्रत्यारोपण शिविर
लायंस क्लब ने लगाया लैंस प्रत्यारोपण शिविर
मृत्यु के बाद नेत्रदान करें, बड़ा कोई पुण्य नहीं
बुरहानपुर | लालबागरोड स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में गुरुद्वारा बड़ी संगत के सहयोग से लायंस क्लब ने सोमवार को नि:शुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। एसडीएम केआर बड़ोले ने इस दौरान कहा नेत्रदान महादान है। इसके लिए हमेशा तत्पर रहें। सीएसपी बीपीएस परिहार ने कहा हर किसी को नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए। डॉ. केपी श्रोती ने कहा मृत्यु के बाद नेत्रदान करें। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। पिछले साल 30 लोगों को नेत्रदान से रोशनी मिली। इसके लिए हमें समाज में जागरुकता फैलाना है। शिविर में शहर सहित गांवों से मरीज पहुंचे। लायंस क्लब अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया शिविर में 252 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 157 मरीजों को अॉपरेशन के लिए चुना गया। एचएल शर्मा ने कहा नेत्रदान कर हम दूसरों की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं। नेपानगर एसडीएम सूरज नागर ने कविता के माध्यम से शिविर का महत्व बताया। इस दौरान डॉ. रमेश सोमानी, राजेंद्र जैन, योजना देवड़ा, किशोर महाजन, मनोरमा शर्मा, पुष्पा मुंदड़ा, कमलेश शाह, मंगलचंद जैन, शैली कीर, श्याम बन्नातवाला, प्रदीप चंदन, दिनेश शर्मा, लख्खू टिल्लानी, मीना चौहान, जयपाल नवानी, राजेश भगत सहित कई सदस्य मौजूद थे।