पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो इंट्री में खड़े ट्रक, एेपे पर लगाया 500 500 रुपए जुर्माना

नो इंट्री में खड़े ट्रक, एेपे पर लगाया 500-500 रुपए जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{यातायात अफसर-जवानों ने 65 वाहनों के बनाए चालान

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

यातायातअफसर-जवानों ने नो-इंट्री में खड़े ट्रक और महाराष्ट्र के एेपे पर कार्रवाई की। जांच के लिए ट्रक और एेपे काे जय स्तंभ स्थित यातायात पुलिस थाने ले जाया गया। यहां वाहनों का लाइसेंस, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। सभी दस्तावेज सही मिले। लेकिन वाहन नो इंट्री में खड़े करने पर ड्राइवरों से 500-500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सुबह 9 बजे से शनवारा चौराहा, जय स्तंभ और निंबोला हाईवे पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बस स्टैंड के पास परकोटे से सटकर एेपे एमएच-19 वाय-5310 और ट्रक एमपी-09 एचएच-0122 नो पार्किंग में खड़ा मिला। इनके ड्राइवरों से जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई सुबह 9 से दोपहर 1.30 और दोपहर 3.30 से शाम 6 बजे तक चली। दिन भर में तीनों पाॅइंट पर यातायात पुलिस अफसर-जवानों ने 65 वाहनों के चालान बनाए। इनसे 7500 हजार रुपए जुर्माना वसूला। जगह-जगह यातायात जवानों को कार्रवाई करता देख कई लोग ठिठक गए। इनमें से कुछ वाहन पलटाकर लौट गए। कुछ वाहन चालक तो यातायात जवानों को चकमा देकर उनके सामने से गुजर गए। रोके जाने पर कुछ ने नेताओं तो कुछ ने अफसरों का हवाला दिया। कई लोगों ने यातायात अफसर-जवानों से मोबाइल पर रसूखदारों से बात करने को कहा। हालांकि जवानों ने किसी की नहीं सुनी और सख्ती बरतते हुए चालानी कार्रवाई की।

नो पार्किंग में खड़े एपे के चालकों को थाने में बुलाकर दस्तावेजों की जांच की।