- Hindi News
- एक सप्ताह में स्कूलों की सभी जानकारी जुटा लें
एक सप्ताह में स्कूलों की सभी जानकारी जुटा लें
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
शासकीयसुभाष उत्कृष्ट स्कूल सभागृह में सोमवार सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की बैठक हुई। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के 80 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। एडीपीसी रविंद्र महाजन ने उन्हें डाटा कैप्चर फार्मेट दिया। इसे भरने के लिए उन्होंने आरएमएस को प्रशिक्षण भी दिया। श्री महाजन ने कहा एक सप्ताह के अंदर फार्मेट में स्कूलों की सभी जानकारी जुटा लें। यह जरूरी है।
एडीपीसी महाजन ने कहा फार्मेट में स्कूल संबंधी सारी जानकारी भरना है। पहले कॉलम में स्कूल में दर्ज बच्चों की एक-एक जानकारी चाहिए। इसमें विद्यार्थी की उम्र, जाति, वर्ग को फार्मेट में अंकित करें। उनका नामांकन नंबर और रिजल्ट भी दर्ज होना चाहिए। विद्यार्थियों की छोटी-छोटी जानकारी को गंभीरता से दर्ज करें। स्कूल में दर्ज बच्चों की संख्या का कॉलम भी दिया है। इनमें दर्ज, अनुपस्थित और उपस्थित सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाएं।
132 स्कूलों से जुटाना है जानकारी
मास्टरट्रेनर प्राचार्य प्राणवीर सिसोदिया ने कहा स्कूल की अधोसंरचना में एक-एक कमी भी गिनना है। स्कूल में कितने कमरे हैं। क्या कमी है, कितने शिक्षक, इनमें क्या कमी है सहित हर तरह की जानकारी एकत्र करना है। उन्होंने कहा हर साल सरकारी और निजी स्कूलाें की जानकारी मांगी जाती है। जिले में 132 हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की जानकारी जुटाना है। एक सप्ताह में यह जानकारी फार्मेट में भरना है। इसके बाद भोपाल से आने वाली बुकलेट में इसे भरा जाएगा। बैठक दोपहर 1.30 बजे तक चली।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुए प्रशिक्षण में आरएमएस उपस्थित हुए। इनसेट:एडीपीसी रविंद्र महाजन ने फार्मेट भरने का प्रशिक्षण दिया।