महिला ने पीया कीटनाशक, भर्ती
महिला ने पीया कीटनाशक, भर्ती
बुरहानपुर | खकनारथाना क्षेत्र के धाबा निवासी वंदना नगीन ने सोमवार दोपहर कीटनाशक पी लिया। इलाज के लिए परिजन दोपहर 3.30 बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस वंदना के बयान लेने पहुंची। लेकिन देर शाम तक वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। इसलिए कीटनाशक पीने के कारणों का पता नहीं चल सका है।