पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़े मवेशी, टकराते बचे दो बाइक सवार

दौड़े मवेशी, टकराते बचे दो बाइक सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौड़े मवेशी, टकराते बचे दो बाइक सवार

बुरहानपुर | बहादरपुररोड पर पेड़ के नीचे बैठे तीन-चार मवेशियों को सोमवार दोपहर कुछ युवकों ने उठाकर रोड पर दौड़ा दिया। मवेशियों के रोड पर दौड़ने से दो बाइक सवार आपस में टकराते बचे। एक बाइक सवार सिंधीबस्ती तिराहे से कलेक्टोरेट की तरफ जा रहा था। दूसरा बहादरपुर से शहर की तरफ रहा था। रोड पर दौड़ते मवेिशयों को देखकर दोनों ने अपनी बाइक रोड किनारे कर यहां से निकालने की सोची। लेकिन अचानक दौड़ते हुए दो मवेशी रोड किनारे गए। दोनों यह देखकर बाइक रोड पर ले आए। इसी दौरान उनकी बाइक आमने-सामने से टकराते बची। इनमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर मवेशियों को रोड से कॉलोनी की ओर भगाया। इस दौरान यहां अन्य वाहन चालक भी परेशान होते रहे।