पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान किया, मरीजों को बांटे फल

रक्तदान किया, मरीजों को बांटे फल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्तदान किया, मरीजों को बांटे फल

बुरहानपुर. मप्रडिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सोमवार को इंजीनियर डे मनाया। सुबह जिला अस्पताल में 100 से अधिक मरीजों को फल बांटे। इसके बाद मातृ सेवासदन अस्पताल के चंदूभाई साेमाभाई पटेल ब्लड बैंक में आरके तारकस, जेएन राठौर, एमएल गीते, जेएल बिल्लारे, योगेश माहोलकर, विनोद चौधरी, यदुवेंद्रसिंह चौहान, सौरभ जगताप ने रक्तदान किया। इसके बाद हाईवे स्थित राधे-कृष्ण होटल में भारत र| सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर एसके खत्री ने की। मुख्य अतिथि एजे पाटील, विशेष अतिथि विपिन कोचर, एलसी भंडराई, आरआर चौहान, एके पटेल, एचके तिवारी, पीएस भैसारे, प्रवेश सोनी, लालजी तिवारी, बीके शर्मा मौजूद थे।