साइड सोल्डर चाैडे़ कर भरी मुरम
{ साइड सोल्डर गहरे होने के कारण थी फजीहत
भास्करसंवाददाता | शाहपुर
इंदौर-इच्छापुरहाइवे पर साइड सोल्डर गहरी होने के कारण वाहन चालक परेशानी झेल रहे थे। सबसे अधिक फजीहत बाइक सवारों को झेलना पड़ रही थी। परेशानी को देखते हुए अशोका ग्रुप ने यहां मेंटेनेंस का काम शुरू किया है। सोमवार को शाहपुर-दापोरा रोड पर पैचवर्क किया गया। करीब 2 किमी तक मुरम डालकर साइड सोल्डर का भराव किया गया। हाईवे किनारे साइड पटरी का मेंटेनेंस होता देख क्षेत्र के लोगों ने भी राहत महसूस की। उनका कहना है अब हाइवे से गुजरने के दौरान गहरी साइड पटरी के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सोमवार को अशोका ग्रुप द्वारा जेसीबी से हाईवे किनारे साइड सोल्डर को चौड़ा किया गया। रोड किनारे लगी झाड़ियां भी साफ की गई। झाड़ियों के कारण अंधे मोड़ पर लोगों को सामने से आते वाहन दिखाई नहीं देते थे। इससे हर समय हादसे का अंदेशा रहता था। जेसीबी से झाड़ियां हटाने के बाद मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन अब दिखाई देने लगे हैं। अशोका ग्रुप के सुपरवाइजर बीटी खरे ने बताया हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण साइड पटरी दब जाती है। इसलिए समय-समय पर साइड पटरी का भराव किया जाता है। फिलहाल जेसीबी से साइड सोल्डर को चौड़ा किया जा रहा है। बुरहानपुर से इच्छापुर तक झाड़ियां हटाने के साथ ही साइड सोल्डर का भराव किया जा रहा है।
जेसीबी से हाईवे किनारे उगी झाड़ियां उखाड़ी गई।