पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 262 मरीजों की हुई जांच 29 को होगा ऑपरेशन

262 मरीजों की हुई जांच 29 को होगा ऑपरेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको निमाड़ अस्पताल में नि:शुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर लगा। 285 मरीज हार्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच कराने आए। इनमें से 262 मरीजों ने स्वास्थ की जांच कराई। इनमें से 29 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया है।

भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाया। सुबह 10 बजे विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। सोसायटी चेयरमैन डॉ.आईएल मुंदड़ा ने कहा हमें अपना लाइफ स्टाइल बदलना होगा। खाने-पीने की चीजें बदल गई। इंदौर के डॉ. अलकेश जैन ने मरीजों की इको कार्डियोग्राफी की। डॉ. अम्बरीष पटेल ने हार्ट के मरीज देखे। डॉ. बलराम झरबड़े ने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के मरीजों की जांच की। शिविर मरीजों की जांच शाम 4 बजे तक चली। हार्ट के सभी 29 मरीज नए मिले है। बीपीएल कार्डधारी मरीजों का स्टीमेट बनाया है। स्वीकृति के लिए सीएमएचओ को भेजा जाएगा। इंदौर के गोकुलदास हार्ट अस्पताल में इनका नि:शुल्क ऑपरेशन होगा। शिविर में डॉ. केपी श्रोती, वाइस चेयरमैन डॉ. एसएम तारिक, सचिव हसन, डॉ. मनोज अग्रवाल, पंडित तेजपाल भट्‌ट, रजनी गट्‌टानी, डॉ. अशोक गुप्ता, कमलेश शाह, मेघा भिड़े सहित अन्य मौजूद थे।