- Hindi News
- नीली चैक्स की शर्ट और निकर पहन आंगनवाड़ी जा रहे बच्चे
नीली चैक्स की शर्ट और निकर पहन आंगनवाड़ी जा रहे बच्चे
स्कूलीविद्यार्थियों की तरह अब आंगनवाड़ी में भी विद्यार्थी यूनिफार्म पहनकर जाने लगे है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के बाद पालकों ने आंगनवाड़ियों में यह बदलाव किया है। यूनिफार्म पहनकर आंगनवाड़ी जा रहे बच्चों में अनुशासन नजर रहा है। नेपानगर क्षेत्र की भातखेड़ा और सातपायरी की आंगनवाड़ी में बच्चे यूनिफार्म में रहे है। इन आंगनवाड़ियों में नीला चैक्स शर्ट और नीली निकर का यूनिफार्म तय किया है। बच्चे भी उत्साह से नई यूनिफार्म पहनकर आंगनवाड़ी जा रहे है।
एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया आंगनवाड़ियों में यूनिफार्म के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पालकों को प्रेरित किया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के बाद पालक जागरूक हुए और बच्चों को यूनिफार्म पहनाने की पहल काे अच्छा बताया। प्ले स्कूल आंगनवाड़ियों में यूनिफार्म पहनाए जाने से बच्चों में स्कूल जाने से पहले ही यूनिफार्म पहनने की समझ आएगी। अनुशासन बनेगा। बच्चों को भी यूनिफार्म पहनकर आंगनवाड़ी जाना अच्छा लग रहा है।
अप्रैलतक 10 आंगनवाड़ियों में पहनाए जाएंगे यूनिफार्म - एकीकृतबाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया यूनिफार्म के साथ ही बच्चों को स्लेट, कलम खरीदकर दे रहे है। यूनिफार्म 135 रुपए तक और स्लेट, कलम 15 से 20 रुपए में खरीद रहे है। पालक बच्चों को अच्छी शिक्षा, लिखना, पढ़ना सिखाने, अनुशासन बनाने के लिए 150 रुपए खर्च कर आंगनवाड़ी भेज रहे है। जिले की अन्य आंगनवाड़ियों में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं यह प्रयास कर रही है। अप्रैल तक जिले की 10 आंगनवाड़ियों में बच्चे यूनिफार्म पहनने लगेंगे। यूनिफार्म का रंग पालकों द्वारा तय किया जा रहा है।