- Hindi News
- जनजाग्रति संस्था ने कन्या स्कूलों को लिया गोद
जनजाग्रति संस्था ने कन्या स्कूलों को लिया गोद
जनजाग्रति संस्था ने कन्या स्कूलों को लिया गोद
बुरहानपुर | समाजसेवीसंस्था जनजाग्रति ने विभिन्न कन्या स्कूलों को गोद लिया है। इसके लिए स्कूल चलें हम अभियान के तहत कलेक्टर ने बैठक ली थी। इसके बाद स्कूलों के प्राचार्यों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जनजाग्रति संस्था ने जिला प्रशासन को स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराया। संस्था ने दुर्गा मंदिर के पास की कन्या प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर विद्यालय के साथ भारत मैदान स्कूल को गोद लिया है। बुधवार को संस्था के प्रोजेक्ट चेयरमैन महेंद्र जैन, अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, सचिव सुनील सलूजा, संरक्षक रामधारी मित्तल, उपाध्यक्ष दीपक पटेल, कोषाध्यक्ष मेहुल जैन सहित अन्य सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर केएल यादव को स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराया। इनके निराकरण के लिए संस्था सदस्यों ने मुख्यमंत्री, सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक अर्चना चिटनीस, डीईओ आरएल उपाध्याय को भी पत्र लिखा है।
जनगणनामें प्रारूप सूची का प्रकाशन आज
बुरहानपुर | सामाजिकआर्थिक एवं जाति जनगणना 2011 के तहत प्रारूप सूची का प्रकाशन गुरुवार को किया जाएगा। आमजन के अवलोकन के लिए सूची संबंधित नगरीय क्षेत्र में वार्ड के मतदान केंद्र और ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई गई है। इसको लेकर दावे-आपत्ति 17 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने बताया जिले के लिए प्रारूप का प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय और एनआईसी पर भी प्रदर्शित किया गया है। गांव के सार्वजनिक स्थान, तहसील, जनपद पंचायत में भी प्रारूप सूची प्रदर्शित की जाएगी।
घरसे स्टेपलाइजर चोरी, केस दर्ज
बुरहानपुर | निंबोलाक्षेत्र के चुलखान निवासी सुनील रामदास के मकान से अज्ञात बदमाश स्टेपलाइजर चुरा ले गया। सुनील ने बुधवार को निंबोला थाने में चोरी की शिकायत की। पुलिस ने चोरी गए सामान का मूल्य 1 हजार रुपए बताया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।