पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण 25 को

कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर| कृषिमहोत्सव के तहत 25 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आमजन को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। इस दौरान जिले की हर पंचायत में सुबह 9 बजे से विशेष ग्राम सभा होगी। इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हर ग्राम पंचायत, स्कूलों में टीवी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने जनपद पंचायत सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता मिशन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, वन, जल संसाधन, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों और मैदानी अमले को दायित्व सौंपे हैं।

हिंदी के प्रति आत्म गौरव जगाने की जरुरत

बुरहानपुर| मप्रराष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला इकाई द्वारा हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें डॉ. मेजर एमके गुप्ता ने कहा हिंदी में जो भी, जैसा भी लिखता-पढ़ता है हम उसे गौरव प्रदान करें। अरुण शेंडे ने कहा आज की भारतीय पीढ़ी सोचती हिंदी में है और बोलती अंग्रेजी में है। यह उचित नहीं है। पंडित तेजपाल भट्‌ट ने कहा हिंदी के प्रति आत्म गौरव जगाने की जरूरत है।