पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने जुटाई राहत राशि

कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने जुटाई राहत राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत राशि जुटाई। कपड़ा, सराफा दुकान, मेडिकल स्टोर्स, होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्होंने राशि एकत्र की। राहत राशि जुटाने के लिए हाथ में डिब्बा लेकर कार्यकर्ता बाजार में घूमे। राहत राशि संग्रह अभियान कमल टॉकीज क्षेत्र से शाम 5 बजे शुरू हुआ। लोगों में जागरूकता के लिए तांगे से अनाउंसमेंट भी किया गया। अभियान में महापौर माधुरी पटेल, जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, ज्ञानेश्वर पाटील, अनिल भोसले, मुकेश शाह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कमल तिराहा, गांधी चौक, गुजराती समाज मार्केट की दुकानों से राहत राशि एकत्र की। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देड़तलाई, खकनार, शाहपुर, नेपानगर में घूमकर बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा, राशन और राहत राशि जुटाई। इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाकांत चौधरी, विजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, लक्ष्मण महाजन, कैलाश पारीक, करुणा भट्‌ट, जगदीश कपूर, विक्रम चंदेल, फरीद अहमद, मुकेश तारवाला, वंदना राठौर, किशोरी भवरे, जॉनी पहलवान, हीरालाल बड़गुजर, वामन मोटे, अशोक कुरील, कमलेश गोविंदजीवाला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा पदाधिकारियाे, कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि जमा की।