पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर दा के घर को बचाने के लिए हरदा बुरहानपुर में लगेंगे पोस्टर

किशोर दा के घर को बचाने के लिए हरदा-बुरहानपुर में लगेंगे पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िवद्यािर्थयों ने कहा किशोर के घर को बचाओ

किशोर दा के घर को स्मारक बनाने को लेकर जनमंच ने मंगलवार को एसएन कॉलेज में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने पोस्ट कार्ड में लिखा- मुख्यमंत्री जी किशोर दा के घर को स्मारक बनाएं। अभियान में जनमंच के चंद्रकुमार सांड, गणेश कानडे एवं नारायण फरकले सहित मंच के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

एमपीएमआरए लिखेगा सीएम को पोस्टकार्ड

एमपीएमआरएकिशोर कुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखेगा। संघ के अध्यक्ष देवेंद्रसिंह सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया संघ के सदस्य सीएम और संस्कृति मंत्री को पोस्टकार्ड लिखेंगे। बैठक में विश्वनाथ शर्मा, राजेश डोंगरे, संदीप सोलंकी, विजेंद्र तोमर, आलोक तिवारी, राकेश गहलोद, दुर्गेश राजपूत, शैलेंद्र मसानी, अंकित माहेश्वरी शामिल थे।

नोट : नाम और पता जरूर दें

किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।

आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से

दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा

भास्कर अिभयान

सुरीली यादों काे है बचाना

प्रिंस मैलोडी मेकर्स किशोर दा के घर को स्मारक बनाने के लिए करेगा धनसंग्रह

भास्करसंवाददाता|खंडवा

किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए फंड जुटाने में संगीत और सामाजिक संस्थाएं आगे रही है। प्रिंस मैलोडी मेकर्स किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाने के लिए पोस्टर और हैंडबिल अभियान चलाएगा। घर को संरक्षित करने के लिए प्रिंस मैलोडी मेकर्स चैरिटी शो एवं शहर के दानदाताओं से फंड भी जुटाएगा। मैलोडी मेकर्स अपील के लिए हरदा, बुरहानपुर, नेपानगर में किशोर कुमार के चित्र वाले पोस्टर लगाएगा। प्रिंस मैलोडी मेकर्स के संचालक जराड मथायस ने बताया संस्था के सदस्यों से धनसंग्रह करेंगे। उन्होंने कहा यदि सरकार को घर को बचाने में धन की कमी आएगी तो शहर के दानदाताओं से भी फंड जुटाएंगे। शहर की हर कॉलोनी के अलावा हरदा, बुरहानपुर, नेपानगर में किशोर कुमार के चित्र वाले पोस्टर लगाएंगे। मैलोडी मेकर्स के सदस्य किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने के लिए 1