- Hindi News
- ऐेतिहासिक कारंजे की मोटर चोरी, पसरी गंदगी; शिकायत
ऐेतिहासिक कारंजे की मोटर चोरी, पसरी गंदगी; शिकायत
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
उपनगरलालबाग स्थित ऐतिहासिक कारंजा नगर निगम अफसरों की लापरवाही के कारण जर्जर हो गया है। कभी इस कारंजे में भूमिगत जल वितरण प्रणाली कुंडी भंडारे का पानी जमा होता था। यहां से नलों में पानी सप्लाय किया जाता था।10 से अधिक सालों से यह बंद पड़ा है। इसमें लगी मोटर चोरी हो गई है। कारंजे में गंदगी हो गई है। 35 हजार लोगों को इसका पानी नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को कारंजे को फिर से शुरू करने के लिए लालबाग के चंद्रहास शिंदे ने कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चंद्रहास शिंदे ने बताया लालबाग की अाबादी 35 हजार है। यहां 7 वार्ड हैं। ऐतिहासिक कारंजे से लालबाग में पानी सप्लाय होता था। लेकिन लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी यह बंद पड़ा है। पिछले कुछ साल से नगर निगम कारंजे की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर अफसरों से कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसरों को इस ओर ध्यान देकर ऐतिहासिक कारंजे को सहेजना चाहिए।
लालबाग के चंद्रहास शिंदे ने कलेक्टर को कारंजे की स्थिति से अवगत कराया।