पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएसपी, एसडीएम ने ली समितियों की बैठक

सीएसपी, एसडीएम ने ली समितियों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएसपी, एसडीएम ने ली समितियों की बैठक

बुरहानपुर| बुधवारको एसडीएम केआर बड़ोले और सीएसपी बीपीएस परिहार ने जैनाबाद में नगर सुरक्षा समिति, शांति समिति, एकता पंचायत सहित ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में दोनों समुदाय के लोग भी मौजूद हुए। श्री बड़ोले ने कहा नवदुर्गा, दशहरा, ईद-उल-जुहा सहित अन्य त्योहार आने वाले हैं। सभी त्योहार शांति और भाइचारे से मनाएं। इस पर सभी समिति सदस्य और ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि गांव में कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। ग्रामीणों की एकजुटता की अफसरों ने प्रशंसा की। इस दौरान पुलिसकर्मी मुकेश पाटीदार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

डॉ.सुरेंद्र जैन बाराबांकी में सम्मानित

बुरहानपुर| सेवासदनकॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्रकुमार जैन को उत्तरप्रदेश के बाराबांकी में सम्मानित किया गया। जैन संस्कृति के विविध आयाम पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुनिश्री सौरभसागरजी महाराज और क्षुल्लक प्रेरकसागरजी महाराज के सान्निध्य में जैन संस्कृति एकता के विशेष संदर्भ में वर्तमान समस्या पर शोध पत्र का वाचन किया। संगोष्ठी में 25 विद्वानों ने सहभागिता की। समापन पर डॉ. सुरेंद्रकुमार जैन का शाॅल-श्रीफल से सम्मान किया गया।