- Hindi News
- अनुश्री चौबे को फार्मेसी में द्वितीय स्थान
अनुश्री चौबे को फार्मेसी में द्वितीय स्थान
अनुश्री चौबे को फार्मेसी में द्वितीय स्थान
नेपानगर|नगर कीकाॅन्ट्रेक्टर काॅलोनी निवासी अनुश्री चौबे ने आरकेडीएफ ऑफ फार्मेसी (भोपाल) के चौथे सेमेस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उपलब्धि पर पिता अमृत चौबे सहित सभी परिजन और परिचितों ने हर्ष व्यक्त किया है।
चारकृतियों का प्रकाशन
बुरहानपुर| हिंदीसाहित्यकार डॉ. सुरेंद्रकुमान जैन द्वारा लिखित चार कृति ‘पावन भया जग पावस के परसे’, ‘मूल्य और मूल्चय चिंतन’, ‘शिखर’ (नैतिक कहानियां), ‘मानव और मानवाधिकार’ का प्रकाशन श्री अखिल भारतीय दिगंबर जैन विद्वत्परिषद की ओर से किया गया है। डॉ. सुरेंद्रकुमार जैन अब तक 87 पुस्तकों का लेखन और संपादन कर चुके हैं।
निजीकंपनी का टावर बंद, उपभोक्ता परेशान
बुरहानपुर| बिरोदामें निजी कंपनी का मोबाइल टावर बंद होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम के लिए फोन नहीं लगा पा रहे हैं। उन्हें अन्य कंपनी की सिम उपयोग करने वाले लोगों से मोबाइल मांग कर काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने मोबाइल टावर चालू कराने की मांग की है।