पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक डॉक्टर के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान

एक डॉक्टर के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक डॉक्टर के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान

डोईफोड़िया|खकनार कासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक ही डॉक्टर के भरोसे है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई बार मजबूरी में उन्हें इलाज के लिए बुरहानपुर जाना पड़ रहा है। कई मरीज निजी डॉक्टर्स से महंगा इलाज करा रहे हैं। इससे गरीब लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। सामुदायिक केंद्र पर क्षेत्र की करीब 30-40 हजार आबादी जुड़ी हुई है। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग की है।

फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी बीएमओ एनके सेठिया के पास है। उन्हें अकेले ही यहां आने वाले मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। गांवों में एएनएम कार्यकर्ताओं काे मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्यादा मरीज पहुंचने पर परेशानी बढ़ जाती है। डॉ. सेठिया सहित लोगों का कहना है यहां डॉक्टरों की नियुक्ति की जाना चाहिए।