आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग आज
आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग आज
बुरहानपुर| गुरुवाररात 9 बजे इतवारा गेट के पास संस्था सदस्य राजेश रमणलाल साकरे के नए निवास पर आर्ट ऑफ लिविंग का सत्संग हाेगा। केंद्र प्रमुख संतोष देवताले ने बताया सत्संग के दौरान अक्टूबर में होने वाले आनंद की अनुभूति शिविर और नवंबर में होने वाले दिव्य समाज निर्माण (डीएसएन) काेर्स की जानकारी दी जाएगी। सत्संग में साधकों द्वारा गुरुभक्ति आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रीश्री रविशंकरजी की वाणी में ज्ञान संदेश का प्रसारण होगा। संस्था से जुड़े दिलीप गुप्ता, राजेंद्र पवार, रितेश सूर्यवंशी, मुकेश मगरे, संजय श्राफ, सुमित हाथीवाला, मनाेज पवार, संगीता देवताले ने साधकों सहित नागरिकों से सत्संग में शामिल होने का अनुरोध किया है।