- Hindi News
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कम पहुंच रहीं हैं युवतियां
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कम पहुंच रहीं हैं युवतियां
पर्यवेक्षक ने मतदाता सूची के दावे, आपत्तियों को लेकर की समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर सिंथिया ने नगरीय ग्रामीण निकाय के चुनाव प्रशिक्षण, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, रूट चार्ट निर्धारण के निर्देश दिए। इसको लेकर उन्होंने नगरीय निकाय अफसरों से दो दिन और ग्रामीण निकाय से सोमवार तक समस्त जानकारी मांगी। श्री शेखावत को कलेक्टर ने इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच, मशीनों की तैयारी और रेंडमाइजेशन की जानकारी दी। निकाय और पंचायत चुनाव के लिए इवीएम की जांच का जिम्मा पीडब्ल्यूडी अधिकारी राजेंद्र जोशी को सौंपै। उन्हें इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया। बैठक में एडीएम प्रकाश रेवाल, जिला पंचायत सीईओ सुरेेश्वरसिंह, निगमायुक्त सुरेश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा, बुरहानपुर जनपद सीईओ राकेश शर्मा, खकनार सीईओ आरबीएस दंडोतिया, निर्वाचन सुपरवाइजर सुधीर अत्रे सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
नगरीय निकाय से दो दिन, ग्रामीण से सोमवार तक मांगी जानकारी
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक हरिसिंह शेखावत बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे। सुबह कलेक्टोरेट में उन्होंने प्रारंभिक मतदाता सूची में दावे-आपत्तियों को लेकर समीक्षा की। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने प्रेक्षक श्री शेखावत को बताया जिले की मतदाता सूची में युवाओं की संख्या काफी अच्छी है। लेकिन नाम जुड़वाने में 18 साल पूरे कर चुके युवकों की अपेक्षा युवतियां कम पहुंच रही हैं। इसके लिए श्री शेखावत ने युवतियों को प्रेरित करने की बात कही।
प्रेक्षक श्री शेखावत ने कहा मतदाता सूची के लिए मिले दावे-आपत्तियों की गहनता से जांच करें। दावे-आपत्ति लेने वाले अफसर प्रशिक्षित होना चाहिए। आयोग ने दावे-आपत्ति लगाने वाले की उम्र का ध्यान रखने को कहा है। फार्मेट में ऐसे मतदाताओं की उम्र का उल्लेख करें िजनकी मौत हो चुकी है या वे वार्ड-शहर छोड़कर चले गए हैं। इनके नाम मतदाता सूची से तुरंत हटाए जाएं।
2387लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए भरा फार्म-निर्वाचन सुपरवाइजरसुधीर अत्रे ने बताया नाम जुड़वाने के लिए नगर निगम और नगर पंचायत में 2387 लोगों ने फार्म भरा है। 526 लोगों के नाम हटाने और 63 के संशोधन के लिए आवेदन आए हैं। नगर निगम में 977 पुरुष, 1239 महिला, 54 आवेदन संशोधन और 504 आवेदन विलोपन के लिए आए हैं। नगर पंचायत शाहपुर में 72 पुर