- Hindi News
- लोधीपुरा रोड पर जगह जगह भरा बारिश का पानी, लोग हो रहे परेशान
लोधीपुरा रोड पर जगह-जगह भरा बारिश का पानी, लोग हो रहे परेशान
लोधीपुरारोड पर जगह-जगह बारिश का पानी जमा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी झेलना पड़ रही है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालक इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। कई बाइक सवार यहां गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश की शुरुआत से ही लोग यहां फजीहत झेल रहे हैं। बावजूद इसके ग्राम पंचायत और जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने गड्ढों का भराव कर रोड की मरम्मत करने की मांग की है।
ग्राम लोधीपुरा शहर से जुड़ा है। यहां बोहरा समाज की दरगाह-ए-हकीमी है। रोजाना देश भर से कई जायरीन यहां जियारत के लिए आते हैं। कई पर्यटक भी दरगाह-ए-हकीमी देखने पहुंचते हैं। रोड से अन्य लोगों की भी आवाजाही है। रोड पर गड्ढों के कारण लोगों को फजीहत झेलना पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है रोड पर 100 मीटर में 10 से अधिक गड्ढे हैं। इनमें पानी जमा है। गड्ढों का भराव किया जाना चाहिए।
बारिश का पानी भरे होने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।