- Hindi News
- जिसमें सुनने, सहने की शक्ति वही कर सकता है समाज कार्य
जिसमें सुनने, सहने की शक्ति वही कर सकता है समाज कार्य
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
संजयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में श्री विश्वकर्मा पांचाल सुतार बहुउद्देश्यीय संस्था द्वारा बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। समाजजन ने पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि नगर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष अनिल भोसले ने कहा समाज की अपनी एक परिधि होती है। व्यक्ति की समाज से पहचान होती है। समाज से ही परिवार बनता है। समाज के ताने-बाने से कोई भी व्यक्ति अलग नहीं रह सकता। समाज के कारण ही व्यक्ति और समूह संगठित होते हैं। लेकिन वर्तमान में समाज कार्य अत्यंत कठिन होता जा रहा है। समाज कार्य करने वाले व्यक्ति में सुनने और सहने की शक्ति होना जरूरी है। तभी वह यह कार्य कर सकता है। इस दौरान समाज की परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान समाज अध्यक्ष मनोहर रघुनाथ रूले, उपाध्यक्ष रामदास शिवराम पवार, सचिव विनोद जंजालकर, अरुण दिगंबर रूले, डॉ. संजय उगवे, रविंद्र पवार सहित कई समाजजन मौजूद थे।