पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छ मप्र अभियान 15 अक्टूबर को स्कूलों में धुलवाएंगे हाथ

25 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छ मप्र अभियान 15 अक्टूबर को स्कूलों में धुलवाएंगे हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

जिलेमें 25 सितंबर से 19 नवंबर तक स्वच्छ मप्र अभियान चलाया जाएगा। 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्कूलों में विद्यार्थियों के हाथ धुलाए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह ने बताया पंचायतों को स्कूलों में हाथ धुलाई प्लेटफार्म बनाने के लिए राशि उपलब्ध करा दी है। शिक्षा विभाग को बाल्टी, मग, साबुन, तौलिए के लिए राशि मुहैया कराई गई है।

कलेक्टर ने कहा स्कूलों में प्लेटफार्म एक सप्ताह में बन जाना चाहिए। सभी जनपद सीईओ इसकी मॉनीटरिंग करें। स्कूलों में स्वच्छ सुविधाघरों के निर्माण के लिए सर्वे करें। शिक्षा विभाग स्कूलों में सुविधाघर का सत्यापन कर जानकारी का ऑनलाइन पंजीयन करें। ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। कलेक्टर ने मर्यादा अभियान के तहत सुविधाघर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत ने जनपद पंचायत सीईओ बुरहानपुर और खकनार से कहा 2 अक्टूबर को ग्राम सभा होगी। इसमें शत-प्रतिशत हाथ धुलाई प्लेटफार्म बन जाना चाहिए। मध्याह्न भोजन से पहले बच्चों को हाथ धोने की जानकारी दें। शिक्षा विभाग हाथ धुलाई कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराए।

निंबोला| बसाड़के माध्यमिक स्कूल में हाथ धोने के लिए बनाया जाने वाला प्लेटफार्म अधूरा पड़ा है। इस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इसको लेकर प्रधान पाठक द्वारा जनपद सीईओ को पत्र भी लिखा गया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत हाथ धुलाई प्लेटफार्म निर्माण को स्वीकृति मिली है। लेकिन काम मार्च-अप्रैल 2014 से अधूरा पड़ा है। प्रभारी प्रधान पाठक प्रकाश हुपेले ने बताया 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनाने को लेकर निर्देश प्राप्त हो गए हैं। लेकिन प्लेटफार्म का काम अधूरा पड़ा है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू सिंह, नगीनसिंह वर्मा, प्रधान पाठक श्री हुपेले ने प्लेटफार्म का निर्माण पूरा कराने की मांग की

अधूरा पड़ा हाथ धुलाई प्लेटफार्म